J Kumar Infra Q4 Results: मेट्रो और फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 11% बढ़ा मुनाफा, क्या आएगी तूफानी तेजी?

|
Facebook
J Kumar Infra Q4 Results

J Kumar Infra Q4 Results: मेट्रो, फ्लाईओवर और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी J Kumar Infraprojects ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने Q4 में 11% मुनाफा बढ़ाने के साथ शेयरधारकों के लिए ₹4 प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। हालांकि तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन कैश प्रॉफिट और ऑर्डर बुक ने मजबूत तस्वीर पेश की है। नतीजों के बाद कंपनी का शेयर करीब 1% गिरकर ₹484 के स्तर पर बंद हुआ।

J Kumar Infra Dividend

BSE पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक J Kumar Infra के बोर्ड ने ₹5 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 80% यानी ₹4 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। फिलहाल कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की घोषणा नहीं की है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब AGM मंजूरी और आगे की डिविडेंड टाइमलाइन पर रहेगी।

J Kumar Infra Q4 Results

मार्च तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में हल्की कमजोरी जरूर दिखी, लेकिन मुनाफे में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

प्रमुख आंकड़ेQ4FY26
Revenue₹1,585 करोड़ (-3%)
EBITDA₹224 करोड़ (-5%)
EBITDA Margin14.1%
Cash Profit₹176 करोड़ (+11%)
Cash Profit Margin11.1%

कंपनी का EBITDA मार्जिन 14.4% से घटकर 14.1% पर आ गया, लेकिन कैश प्रॉफिट में 11% की बढ़त यह दिखाती है कि कंपनी ने ऑपरेशनल स्तर पर लागत को बेहतर तरीके से मैनेज किया है।

read more: Amber Enterprise Q4 Results: तिमाही नतीजे में हुआ तगड़ा मुनाफा, फिर भी 4 ब्रोकरेज ने घटाया प्राइस टारगेट, जानें क्यों?

पूरे FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

अगर पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कंपनी ने स्थिर लेकिन मजबूत प्रदर्शन किया है। सालाना आधार पर रेवेन्यू में 1% की बढ़त देखने को मिली, जबकि कैश प्रॉफिट 4% बढ़ा।

प्रमुख आंकड़ेFY26
Revenue₹5,723 करोड़ (+1%)
EBITDA₹823 करोड़
EBITDA Margin14.4%
Cash Profit₹583 करोड़ (+4%)
Cash Profit Margin10.2%

हालांकि EBITDA लगभग फ्लैट रहा, लेकिन कैश प्रॉफिट मार्जिन में सुधार कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

J Kumar Infra Order Book

31 मार्च 2026 तक कंपनी का कुल कर्ज ₹617 करोड़ रहा। वहीं कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹18,554 करोड़ के मजबूत स्तर पर पहुंच गई है। FY27 की शुरुआत में ही कंपनी को ₹4,556 करोड़ के नए ऑर्डर मिल चुके हैं, जिससे आने वाले समय में रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत बनी हुई है।

किस सेक्टर से सबसे ज्यादा ऑर्डर?

कंपनी ने बताया कि उसकी ऑर्डर बुक में सबसे बड़ा योगदान फ्लाईओवर और कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स का है।

सेगमेंटयोगदान
Corridor & Flyover51%
Metro Projects11%
Road & Tunnel18%
Other Sectors20%

भौगोलिक आधार पर देखें तो कंपनी का 63% ऑर्डर बुक महाराष्ट्र से है, जबकि तमिलनाडु से 18% और दिल्ली-NCR से 16% ऑर्डर बुक आती है।

read more: Renewable Energy Stock को मिला 350 मेगावाट का बड़ा ऑर्डर, 31% सस्ता मिल रहा है शेयर, जारी रहेगी तेजी…

J Kumar Infra Share Price

J Kumar Infra का शेयर BSE पर ₹482 के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का 52-वीक हाई ₹764 और 52-वीक लो ₹425 रहा है। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 3% टूटा है, एक महीने में 7% की गिरावट आई है और साल 2026 में अब तक स्टॉक करीब 16% कमजोर हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹3,650 करोड़ है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

J Kumar Infra के Q4 नतीजे मिश्रित जरूर रहे, लेकिन कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक, कैश प्रॉफिट ग्रोथ और ₹4 प्रति शेयर डिविडेंड निवेशकों के लिए राहत की खबर है। इंफ्रास्ट्रक्चर और मेट्रो प्रोजेक्ट्स में लगातार सरकारी निवेश के चलते कंपनी के बिजनेस आउटलुक को सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि मार्जिन पर दबाव और शेयर में हालिया कमजोरी ऐसे फैक्टर्स हैं, जिन पर निवेशकों को नजर बनाए रखनी होगी। फिलहाल मजबूत ऑर्डर बुक और FY27 के नए ऑर्डर कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं।

Disclaimer : यहां पर दी गई जानकारी कोई भी निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और अपनी जिम्मेदारी पर ही निवेश करें।

Keep Reading

Leave a Comment